International Journal of All Research Education & Scientific Methods

An ISO Certified Peer-Reviewed Journal

ISSN: 2455-6211

Latest News

Visitor Counter
2288241278

महात्मा गांधी के ...

You Are Here :
> > > >
महात्मा गांधी के ...

महात्मा गांधी के अहिंसा सम्बन्धी विचार

Author Name : विजय सिंह

विश्व में अनेक संस्कृतियां उठी-बढी और चुनौतियों का सामाना न करने के कारण विलीन हो गई, आज वो इतिहास की वस्तु हैं। परन्तु भारतीय संस्कृति व राष्ट्र कठिन परिस्थितियों का सामना करके अपने वजूद को कायम रखने में सफल रहे हैं क्योकि कुछ महापुरूषों ने समय-समय पर आकर उनका निर्देशन किया है। समकालीन भारत में इस प्रकार के महापुरूषों में मोहन दास कर्मचन्द्र गांधी का नाम सर्वप्रमुख है। गांधी जी खुद अपने और बाकी दुनिया के लिए इतिहास बनाने वाले एक रचनात्मक व्यक्ति थे और साथ ही अनोखी प्रतिभा के धनी भी थे। उनकी चिन्ता के विषय समकालीन होने के साथ-साथ समय से बहुत आगे भी थे। गांधी जी कदम दर कदम चलते हुए उस ऊंचाई तक पहुचने मे सफल हुए जहां पर पहुंचना बहुत ही कठिन है।