International Journal of All Research Education & Scientific Methods

An ISO Certified Peer-Reviewed Journal

ISSN: 2455-6211

Latest News

Visitor Counter
5467254402

हिन्दी भाषा के प्...

You Are Here :
> > > >
हिन्दी भाषा के प्...

हिन्दी भाषा के प्रतिभासम्पन्न कवि एवं साहित्यकार, शैलीकार, कथा-साहित्य को एक महत्वपूर्ण मोड़ देने वाले कथाकार

Author Name : डॉ0 कर्मजीत कौर

भूमिका

हिन्दी साहित्य के प्रतिभासम्पन्न कवि, साहित्यकार, शैलीकार व कथा साहित्य को महत्वपूूर्ण देने वाले अज्ञेय का नाम किसी भी पाठक के लिए अनभिज्ञ नही है, बल्कि अति संवेदनशील, अति सूक्ष्म और सौंदर्यपरक दृष्टिकोण के कारण साहित्य में अज्ञेय का विशिष्ठ स्थान है। साहित्य की प्रत्येक विधा पर उन्होंने अपनी लेखनी चलाई परन्तु कहानीकार के रूप में इनकी पहचान कुछ अधूरी सी रह गई। हालंकि मनोवैज्ञानिक कहानियों को इनके व्यक्तित्व का प्रमाण माना गया है। अज्ञेय ने साहित्य के साथ-साथ क्रांतिकारी गतिविधियों में भी अपना योगदान दिया। 1930 में क्रांतिकारी गतिविधियों में सम्मिलित होने के कारण ये कईं बार जेलों में भी रहे। इसके पश्चात् इनका भावनात्मक, विद्रोही स्वर शांत होकर वैचारिक स्तर की ओर बढ़ने लगा। यायावरी अज्ञेय के व्यक्तित्व का अभिन्न अंग रहा है। इन्होंने कुछ अनुवाद कार्य भी किए। इसके बावजूद भी इनका साहित्य अनेक विवादों से घिरा रहा है लेकिन फिर भी अज्ञेय जी का साहित्य शोधार्थियों के लिए आज भी शोध का विषय है। ये बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी हैं। अज्ञेय जी के काव्य में आदर्शवादी विचारों की भी झलक मिलती है। इन्होंने अपने जीवन में आनेे वाली कठिनाईयों की परवाह ना करके दूसरों के लिए असान मार्ग प्रशस्त किया। आगे चलकर प्रयोगवाद व नई कविता के दौर में काव्य भाषा के क्षेत्र में इनके सामने अनेक समस्याएं उपस्थित होती हैं उनको भी इन्होंने अपने काव्य में स्थान दिया। अज्ञेय ने अपनी कविता में प्रतीकात्मक शैली को बहुत अधिक महत्व दिया और साहित्य के क्षेत्र में नए-नए आयाम स्थापित किए। अज्ञेेय जी की प्रसिद्धि प्रयोगशील कवि के रूप में रही क्योंकि इन्होंने बंधनों से मुक्त एक माध्यम सिद्ध करने के लिए प्रयोग किया। यद्यपि अज्ञेय ने सामाजिक, सरोकारों के साथ-साथ अपनी कविताओं में व्यक्तिवादी चेतना को प्रखर स्वर दिया।  अज्ञेय जी ने अपनी कविताओं में शहरी जीवन की जटिलताओं को भी उजागर किया। क्योंकि वे समाज में घटित घटनाओं के प्रति बहुत सचेत, संवेेदनशील एवं जागरूक थे, जिसकी अभिव्यक्ति इनके काव्य में बाखूबी झलकती है। काव्य व शिल्प की दृष्टि से इन्होंने साहित्य के क्षेत्र में कई नए आयाम स्थापित किए। अतः अज्ञेय का नाम हिन्दी साहित्य में श्रेष्ठ कवियों में गिना जाता है।