International Journal of All Research Education & Scientific Methods

An ISO Certified Peer-Reviewed Journal

ISSN: 2455-6211

Latest News

Visitor Counter
4851621283

लोक प्रशासन में न...

You Are Here :
> > > >
लोक प्रशासन में न...

लोक प्रशासन में नैतिक मूल्य और समस्याएँ

Author Name : डॉ महेश चन्द गोठवाल

शोध सारांश 

लोक प्रशासन सरकार की कार्यपालिका शाखा का प्रतिनिधित्व करता है। यह मूलतः सरकारी गतिविधियों के प्रभावकारी निष्पादन से संबंधित तंत्र और उसके प्रावधानों का अध्ययन है। प्रशासन की परिभाषा कुछ सामान्य लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु किए गए सहकारी, मानवीय प्रयासों के रूप में दी जाती है। लोक प्रशासन, प्रशासन का वह प्रकार है जो एक विशेष राजनीतिक व्यवस्था में संचालक का काम करता है। यही वह साधन है जो नीति निर्माताओं द्वारा किए गए नीतिगत निर्णयों और कार्य संपन्न करने की पूरी योजना के बीच संबध स्थापित करता है।।लोक प्रशासन का काम उद्देश्यों और लक्ष्यों को निर्धारित करना, विधायिका तथा नागरिक संगठनों का समर्थन प्राप्त करने के लिए उन्हें साथ लेकर काम करना, संगठनों की स्थापना करना तथा उनका पुनरावलोकन करना, कर्मचारियों को निर्देश देना एवं निरीक्षण करना, नेतृत्व प्रदान करना आदि है। यह वह साधन है जिसके द्वारा सरकारी उद्देश्यों और लक्ष्यों को वास्तविक रूप प्रदान किया जाता है।  लोक प्रशासन से जुड़ा हुआ ‘लोक’ शब्द इस अध्ययन शाखा को खास विशेषताएं प्रदान करता है। इस शब्द को सामान्यतः सरकार के रूप में समझना चाहिए। अतः लोक प्रशासन का अर्थ हुआ सरकारी प्रशासन। इसमें नौकरशाही पर विशेष बल दिया जाता है। सामान्य बातचीत में लोक प्रशासन से यही अर्थ लगाया जाता है। यदि ‘लोक’ शब्द का व्यापक अर्थ लगाया जाए तो ऐसा कोई भी प्रशासन जिसका ‘लोक’ पर व्यापक प्रभाव पड़ता हो, इस अध्ययन-शाखा की सीमा के अंतर्गत माना जाएगा। नौकरशाही के कार्यों को विस्तृत करने के क्रम में सरकार के बढ़ते हए महत्व के कारण लोक प्रशासन बहुत ही ज्यादा जटिल और विशेषीकत होता जा रहा है।

मुख्य बिन्दु:-शासन व्यवस्था में नैतिकता एवं जवाबदेही , लोकप्रशासन में नैतिकता , लोक प्रशासन के लक्षण , लोक प्रशासन में नीतिशास्त्रः स्थिति , लोक प्रशासन में नीतिशास्त्र: समस्याएं , लोक प्रशासन में नीतिशास्त्र के निर्धारक , भारतीय सिविल सेवा में नैतिकता से जुड़े मुद्दे , मूल्य संघर्ष  एवं निष्कर्ष ।