International Journal of All Research Education & Scientific Methods

An ISO Certified Peer-Reviewed Journal

ISSN: 2455-6211

Latest News

Visitor Counter
12402190167

माध्यमिक स्तर पर ...

You Are Here :
> > > >
माध्यमिक स्तर पर ...

माध्यमिक स्तर पर अध्ययनरत् विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर उनके विद्यालयी वातावरण के प्रभाव का अध्ययन

Author Name : डॉ. प्रभात शुक्ल, राज कमल दीक्षित

ABSTRACT

 

शिक्षा का प्रारंभ प्रागैतिहासिक काल से ही माना जाता है। सर्वप्रथम मनुष्य ने वातावरण से अनुकूलन स्थापित करने का प्रयास किया।जैसे-जैसे मनुष्य वातावरण से अनुकूलन में सफल होता गया, वह आदिमानव से वर्तमान सभ्य और सुसंस्कृत मनुष्य में परिवर्तित होता चला गया। प्रारंभिक शिक्षा परिवार से प्राप्त करने के उपरांत बालक अपनी अनौपचारिक शिक्षा प्राप्त करने के लिए विद्यालय जाता है। जहाँ वह पूर्णतः अनुशासित रहकर समाज एवं राष्ट्र की आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं के सर्वांगीण विकास का अवसर प्राप्त करता है। विद्यालय वह अभिकरण है जो शिशु को परिवार के बाद सर्वाधिक प्रभावित करता है। विद्यालय का सौहार्दपूर्ण एवं रुचिकर वातावरण बालक के सर्वांगीण विकास में सर्वाधिक योगदान प्रदान करता है। परिणामस्वरूप बालक को विद्यालय में पुनः समायोजन की प्रक्रिया से गुजरना होता है। विद्यालय में ही बालक संज्ञानात्मक विकास के साथ-साथ समाजीकरण के अवसर प्राप्त करता है।