International Journal of All Research Education & Scientific Methods

An ISO Certified Peer-Reviewed Journal

ISSN: 2455-6211

Latest News

Visitor Counter
2289560845

इस्लामिक नीतियो...

You Are Here :
> > > >
इस्लामिक नीतियो...

इस्लामिक नीतियों के आलोक में औरंगजेब के व्यक्तित्व पर समीक्षा

Author Name : डाॅ० आनन्द वर्धन कुमार

नीतियाँ कभी मरती नहीं, उसके कारण समाज की गाड़ी कभी रूकती नहीं है। व्यक्ति की अमूल्य कृति व्यक्ति की दैहिक मृत्यु के बाद कुछ दिनों तक के लिए एक सूनापन का बोध कराता है किन्तु नीति अगर लोगों के द्वारा लोगों के लिए जो बनाई जाती है, चिन्तक उससे मार्गदर्शन पाता है। मार्गदर्शन का तात्पर्य ऐसे मार्ग से है, जो जीवन नैया को पार करा दे। इतिहास को उसे वर्तमानकालिक परिवेश से जोड़ा जाना चाहिए। अगर ऐसी कोई घटना जिसका सम्बन्ध अतीत की घटना से है, तो उसकी याद का और सिर्फ उसे अतीत कहकर टाल देना उचित नहीं होगा। बल्कि उस प्रसंग में यह ध्यान देना होगा कि तत्कालीन परिस्थिति वर्तमान के लिए क्या संदेश देता है ? तत्कालीन परिस्थिति के लिए लिखित दस्तावेज के अलावा कोई अन्य साक्ष्य कारगर नहीं हो सकता क्योंकि तत्कालीन परिस्थिति को जिस किसी ने देखा, उसके लिखित तथ्यों पर विश्वास किया जा सकता है। प्रत्यक्ष का आधार अनुमान को बनाया जा सकता है और अनुमान का आधार प्रत्यक्ष होता है। निष्कर्ष तय करने के लिए हमें आंतरिक परिस्थिति को ध्यान में रखना होता है।