International Journal of All Research Education & Scientific Methods

An ISO Certified Peer-Reviewed Journal

ISSN: 2455-6211

Latest News

Visitor Counter
9929539790

समाज में मीडिया क...

You Are Here :
> > > >
समाज में मीडिया क...

समाज में मीडिया की भूमिका

Author Name : डॉ. प्रियंका

लोकतांत्रिक देशों में विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के क्रियाकलापों पर नजर रखने के लिये मीडिया को ‘‘चौथे स्तंभ’’ के रूप में जाना जाता है। मीडिया अगर सकारात्मक भूमिका अदा करें तो किसी भी व्यक्ति, संस्था, समूह और देश को आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक रूप से समृद्ध बनाया जा सकता है। मीडिया संचार का एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा हम समाज में घटित हो रही किसी भी घटना, किसी भी प्रकार की जानकारी, शिक्षा एवं किसी भी प्रकार विज्ञापन के प्रचार प्रसार को बहुत ही जल्दी और सहजता से समाज के एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति के पास तक पहुंचा सकते हैं। तकनीकी के विकास से पहले मीडिया शब्द का प्रयोग केवल किताबों, समाचार पत्रों, जिसे हम प्रिंट मीडिया के रूप में जानते है, के लिए ही होता था। परन्तु अब टेलीविज़न, फिल्मे, रेडियो तथा इंटरनेट आदि भी मीडिया के प्रमुख अंग बन गए है।