Posted Date : 24th Aug, 2026
Book Chapter Publication – Contribute to ISBN & DOI Edited V...
Posted Date : 24th Aug, 2026
Academic Book Publication – Publish Your Textbooks & Monogra...
Posted Date : 24th Aug, 2026
Top Research Paper Publishing Sites – Submit & Publish Onlin...
Posted Date : 24th Aug, 2026
Best Research Journals for Fast & Impactful Academic Publishing W...
Posted Date : 24th Aug, 2026
Trusted Journal Publication – Scholarly Integrity & Transpar...
रोजगार मेलों के प्रति युवाओं का रुझान व कौशल प्रशिक्षण की आवश्यकता (गढ़मुक्तेश्वर तहसील का एक अध्ययन)
Author Name : कु. काजल
सारांश
रोजगार मेले प्राय नियोक्ताओं व बेरोजगारों के मध्य जानकारी के साधन वह रोजगार प्राप्ति के साधन के रूप में सामने आते हैं| जहां पर प्रत्येक क्षेत्र का युवा बेरोजगार आकर एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार की नौकरियों के लिए आवेदन कर के साक्षात्कार में सम्मिलित होने का सुनहरा अवसर प्राप्त कर सकता है| अध्ययन के उद्धेश्य में 1. ग्रामीण व शहरी युवाओं में रोजगार मेलों में सम्मिलित होने हेतु कौशल विकास का स्तर जांचना। 2. युवाओं में रोजगार मेले के प्रति जागरूकता का विश्लेषण करना।3. बेरोजगारी की गति को कम करने में रोजगार मेलों के योगदान का अन्वेषण करना आदि पर ध्यान दिया गया है। वर्तमान अध्ययन उत्तर प्रदेश क्षेत्र की एक तहसील गढ़मुक्तेश्वर में किया गया है। यह शहर भी है,और उत्तर प्रदेश राज्य में हापुड़ जिले में एक नगरपालिका बोर्ड यह एक ब्लॉक भी है। 2011 की जनगणना की जानकारी के अनुसार जी.डी. गढ़मुक्तेश्वर का कुल क्षेत्रफल 237 सहित 272 किमी है। 38 किमी ग्रामीण क्षेत्र और 34.13 किमी शहरी क्षेत्र। गढ़मुक्तेश्वर की आबादी लगभग 3,84,831 लोगों की है। प्रस्तुत अध्ययन में प्रश्नावली ,अनुसूची, सहभागी अवलोकन आदि का प्रयोग किया गया है। यह अध्ययन अन्वेषात्मक तथा प्राथमिक, द्वितीयक आंकड़ों पर आधारित है। जिसमें उत्तर दाताओं का चुनाव उद्देश्य व कोटा सैंपलिंग के माध्यम से किया गया है। सूचना प्राप्ति हेतु उद्देश्य पूर्ण नमूने का प्रयोग तथा ग्रामीण क्षेत्रों में कोटा सेंपलिंग व उद्देश्यपुर्ण सैंपलिंग का प्रयोग किया गया। तथा द्वितीयक सामग्री के रूप में मैगजीन, लेखों,सर्वेक्षण, विषय वस्तु विश्लेषण, जर्नल, इन्टरनेट साइट्स आदि का प्रयोग किया गया हैं। अध्ययन का विश्लेषण करने के पश्चात यह ज्ञात हुआ, कि विद्यार्थियों को व्यक्तिगत विकास कौशल विकास और जीवन की भूमिकाओं के लिए जागरूक करने की आवश्यकता है जिसके फलस्वरूप वह अपने अंदर छुपी प्रतिभाओं पर कार्य कर कौशल के रूप में प्रयोग कर सकते हैं। रोजगार मेलों के माध्यम से कंपनियां व संगठन स्वयं उन तक चलकर आती है तथा उन्हें रोजगार प्रदान करती हैं बशर्ते युवाओं के पास कौशल की उचित समझ व कंपनियों हेतु उचित योग्यता होने की जरूरत है नियोक्ताओं के लिए कौशल की नवीन व सरल ट्रेनिंग, उन्नत कौशल विकास की आवश्यकता है।
बीजकोष:- रोजगार मेले, बेरोजगारी, शिक्षित युवा, कौशल प्रशिक्षण, कौशल विकास, ग्रामीण युवा