International Journal of All Research Education & Scientific Methods

An ISO Certified Peer-Reviewed Journal

ISSN: 2455-6211

Latest News

Visitor Counter
8547860827

भारतीय राष्ट्रव...

You Are Here :
> > > >
भारतीय राष्ट्रव...

भारतीय राष्ट्रवाद एवं अंग्रेजी शिक्षा

Author Name : डॉ मीना शर्मा

सारांश

भारतीय राष्ट्रवाद के उद्भव विकास में अंग्रेजी शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। अंग्रेजी शिक्षा एक सूक्ष्म अस्त्र था, जिसे अंग्रेजों ने भारत में अपने प्रभुत्व केा सुदृढ़ बनाने में प्रयोग किया। यह भारत में लोगों को ब्रिटिश सम्राट के प्रति वफादारी में प्रशिक्षित करने तथा साथ ही जीवन के सम्बन्ध में पाश्चात्य विचारों तथा पद्धतियों को प्रचारित करने की एक व्यवस्था थी। अंग्रेजी के अनुसार अंग्रेजी शिक्षा, जिसके अन्तर्गत साहित्य इतिहास तथा विज्ञान की शिक्षा देने से भारतीयों मेें अंधविश्वास की भावना को दूर करने तथा उनकी संस्कृति की बुराईयों पर दृष्टि डालकर जनता में अंग्रेजी शासन के प्रति अपनत्व की भावना को जन्म देना था। ब्रिेटिश शिक्षा, भारतीय जनता को ब्रिटिश शासन को प्रसन्नता से स्वीकार करने योग्य बनाएगी। यह अनुमान गलत सिद्ध हुआ। मैकाले की अग्रेजी शिक्षा के माध्यम से जिस नवीन युग का सूक्ष्मपात हुआ, उसके बाद की सम्पूर्ण भारतीय विचार की प्रवृत्ति को निर्धारित किया। इसी शिक्षा प्रणाली में पले-पोषे भारतीय महापुरूषों ने भारतीय पुनर्जागरण में योगदान किया और राष्ट्रीय चेतना की जागृति तथा भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन के संचालन मेें सक्रिय भाग लेकर अन्ततः देश को राजनीतिक स्वतंत्रता दिलायी।