International Journal of All Research Education & Scientific Methods

An ISO Certified Peer-Reviewed Journal

ISSN: 2455-6211

Latest News

Visitor Counter
6405247048

गोपाल कृष्ण गोखल...

You Are Here :
> > > >
गोपाल कृष्ण गोखल...

गोपाल कृष्ण गोखले के राजनीतिक एवं सामाजिक विचार

Author Name : डॉ राजकुमार गोयल

शोध सारांश 

गोपाल कृष्ण गोखले एक उच्चकोटि के उदारवादी राजनीतिज्ञ थे। गोखले को महात्मा गांधी ने अपना गुरू माना है। महात्मा गांधी ने ‘भागिनी समाज’ पत्रिका में लिखा था- “श्री कृष्ण ने जो उपदेश अर्जुन को दिया था वही उपदेश भारत माता ने महात्मा गोखले को दिया और उनके आचरणों से सूचित होता है कि उन्होंने उसका पालन भी किया। यह सर्वमान्य बात है कि उन्होंने जो-जो किया, जिस-जिस का उपभोग किया, जो स्वार्थ त्याग किया, जिस तप का आचरण किया, वह भी कुछ उन्होंने भारत माता के चरणों में अर्पण कर दिया।” उनका विश्वास था कि भारतमाता की सेवा, नैतिकता, धार्मिकता, तथा आध्यात्मिकता गुणों से सम्पन्न व्यक्ति ही कर सकता है। वे अपनी योग्यता तथा शक्ति का उपयोग जनहित के कार्य में करते थे तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए कहा करते थे।

मुख्य बिन्दु:- गोखले के सामाजिक एवं राजनीतिक विचार , ब्रिटिश शासन के प्रति विचार , स्वदेशी , स्व शासन , राष्ट्रीय एकता , आर्थिक विचार व निष्कर्ष ।